फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए दो श्रद्धालु मिले संक्रमित, एक सांबा और दूसरा अखनूर का निवासी

Fri, 28 Aug 2020 03:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गुरुवार को आए दो श्रद्धालु कोरोना संक्रमित पाए गए। यह दोनों प्रदेश के ही हैं। इनमें एक महिला सांबा जिला और दूसरा व्यक्ति अखनूर जम्मू का रहने वाला था। रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रेफर कर दिया गया है। उधर, महिला श्रद्धालु के पति और अखनूर निवासी के परिवार के चार सदस्यों को श्राइन बोर्ड के आशीर्वाद भवन में क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन


उधर, श्री माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा 11वें दिन भी जारी रही। गुरुवार को शाम पांच बजे तक करीब 250 श्रद्धालु कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन कर भवन की ओर पस्थान कर चुके थे। इनमें दूसरे राज्यों के 130 और जम्मू-कश्मीर से 120 भक्त शामिल हैं।

मां के जयकारों से भवन मार्ग गूंज रहा है। बारिश के बीच दोनों मार्ग खुले हैं। मगर त्रिकुटा पर्वत पर छाई धुंध और बारिश के कारण गुरुवार को हेलिकॉप्टर की सेवा श्रद्धालुओं को नहीं मिल पाई। वहीं, बैटरी कार और रोपवे सुविधा सुचारु रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें