फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Jammu Kashmir: तीन साल का बच्चा मिला संक्रमित, मां-भाई के साथ दिल्ली से आया था

Thu, 28 May 2020 03:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू संभाग के सांबा जिले में बुधवार को तीन और कोरोना संक्रमित सामने आए। इनमें एक तीन साल का बच्चा भी शामिल है जो अपनी मां व भाई के साथ दिल्ली से 23 मई को यहां पहुंचा था। उसके बाद पूरा परिवार क्वारंटीन था। इसके अलावा विजयपुर में दिल्ली से आई 23 साल की एक युवती और रामगढ़ का एक ट्रक चालक भी संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के 31 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 10 ठीक हो चुके हैं और 21 सक्रिय हैं।

विज्ञापन


बाड़ी ब्राह्मणा के वार्ड-11 के कबीर नगर में रहने वाली एक महिला बाड़ी ब्राह्मणा में एक फैक्ट्री में काम करती है और यहां किराए के मकान में रहती है। यह महिला और उसके दो बच्चे दिल्ली से 23 मई को ट्रेन से बाड़ी ब्राह्मणा पहुंचे थे उसके बाद से तरोर में एक स्कूल में क्वारंटीन रखे गए थे। बुधवार को तीन साल के बच्चे की रिपोर्ट मिलने के बाद उसे घगवाल भेजने की तैयारी की जा रही है। जबकि परिवार के अन्य सदस्य क्वारंटीन हैं।

दूसरी ओर विजयपुर में एक युवती की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। यह युवती 23 मई को दिल्ली से जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंची थी। वहां पर उसका सैंपल लिया गया था। वह विजयपुर में एक निजी स्कूल में बने क्वारंटीन केंद्र में रखी गई थी।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रवासी मरीजों को लाने वाला बस चालक भी आया चपेट में

रामगढ़ के गांव हीरा चक निवासी एक बस चालक जो कि सरकार की ओर से प्रवासी लोगों को रेलवे स्टेशन ले जाने व लाने के लिए इस्तेमाल की जा रही बस चलाता था उसकी रिपोर्ट भी बुधवार को संक्रमित मिली है। वह 24 मई को घर लौटा था और उसका सैंपल लिया गया। उसके पूरे परिवार को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें