फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में संघ ने की 12 हजार परिवारों की सहायता, जानवरों तक खाना पहुंचा रहा नगर निगम

Fri, 10 Apr 2020 11:52 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जरूरतमंदों को घर-घर राहत सामग्री पहुंचा रहा आरएसएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लखनपुर से लेकर लेह तक कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में विगत 15 दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 12 हजार से अधिक प्रभावित परिवारों को राशन समेत अन्य राहत सामग्री मुहैया कराई है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए सेवा भारती की ओर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। इस हेल्पलाइन के जरिये लोग निर्धारित समय पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी सलाह ले सकते हैं। आरएसएस जम्मू-कश्मीर प्रांत के संघचालक ब्रिगेडियर सुचेत सिंह, सह संघचालक डॉ. गौतम मैंगी और सेवा भारती के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री जयदेव दादा ने यह जानकारी दी।

ब्रिगेडियर सुचेत सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि इस संकट से निपटने के लिए समय रहते केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के साथ अहम फैसले ले लिए थे।
विज्ञापन


संकट की घड़ी में आरएसएस के स्वयंसेवक जाति, पंथ, समाज से ऊपर उठते हुए लॉकडाउन से प्रभावित गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के अलावा प्रवासी मजदूरों की मदद में भी जुटे हैं। इसमें सेवा भारती के संकटमोचन रिलीफ दल ने समूचे जम्मू कश्मीर में अहम भूमिका अदा की है।

विज्ञापन

जानवरों तक खाना पहुंचा रहा नगर निगम

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते शहर और आसपास के इलाकों में आवारा जानवरों को नगर निगम द्वारा खाना मुहैया कराया जा रहा है। नगर निगम यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई जानवर लॉकडाउन के कारण भूखा न रहे।

इसलिए निगम द्वारा आरएस पुरा और आसपास के इलाकों से रोजाना हरा चारा मुहैया कराया जा रहा है। नरवाल मंडी में बर्बाद सब्जियों को पशुओं तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा कुत्तों को प्रतिदिन बिस्कुट और अन्य खाद्य सामग्री खिलाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें