फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Jammu kashmir: घाटी में मिले 40 और संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या पहुंची 494, अबतक छह की मौत

Sat, 25 Apr 2020 11:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में आज यानी कि शनिवार को एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। बारामुला जिला निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मौत के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या छह हो गई है। जिसमें से तीन मृतक बारामुला जिले के हैं। अबतक जम्मू संभाग में 1 और कश्मीर संभाग में 5 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।

विज्ञापन


वहीं, आज यानी कि शनिवार को जारी किए गए सरकारी बुलिटेन के मुताबिक 40 नए मामले सामने आए। ये सभी संक्रमित कश्मीर में पाए गए हैं। इसके साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 494 हो गई है। इनमें से 437 कश्मीर और 57 संक्रमित जम्मू संभाग के हैं। बता दें कि कश्मीर में कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों का आना जारी है।

उधर, प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार तक 109 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इनमें कश्मीर संभाग में 92 व जम्मू संभाग में 17 मरीज हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में 846 लोग निगरानी में लिए गए

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 846 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा करके आने वाले 65722 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है।

इसमें 6162 लोगों को घर पर क्वारंटीन, 340 को अस्पताल में आइसोलेशन, 260 को अस्पताल में क्वारंटीन और 11970 को घर पर सर्विलांस किया गया। इसमें 46985 लोगों से सर्विलांस अवधि पूरी कर ली है। अब तक 11764 सैंपलों की रिपोर्ट में 11310 निगेटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें