फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Jammu Kashmir: कश्मीर घाटी में मिले 14 और संक्रमित, मरीजों की संख्या हुई 314

Thu, 16 Apr 2020 05:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। आज यानी कि गुरुवार को प्रदेश में 14 और संक्रमित मिले हैं। ये सभी संक्रमित कश्मीर संभाग में पाए गए हैं। इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 314 पहुंच गई है। इस बीच नए मामले सामने आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी गई है। रेड जोन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को प्रदेश में 22 नए मामले सामने आए थे। इसमें जम्मू संभाग में दो डॉक्टरों समेत चार और कश्मीर संभाग के 18 मरीज शामिल हैं। सभी नए मरीज पूर्व में संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

उधर, कश्मीर संभाग के बांदीपोरा जिले में दूध वाले के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन उसके संपर्क में आने वालों की तलाश कर रहा है। विशेषकर महिलाओं से इसके बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को बांदीपोरा जिले में दो मामले सामने आए थे। इसमें से एक शाल्लापोरा नाइदखाई का दूध वाला है। डिप्टी कमिश्नर शाहबाज मिर्जा ने बताया कि दूध वाले के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। इसके बाद उनका टेस्ट करवाया जाएगा।

बेकरी मालिक और परिवार क्वारंटीन
अनंतनाग के शांगस इलाके में भी एक बेकरी में काम करने वाले युवक संक्रमित पाया गया। इसके बाद बेकरी मालिक और उसके परिवार वालों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें