मेजर रोहित राठी और उनकी पत्नी सृष्टि सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सेना की राइजिंग स्टार कॉर्प्स के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग वर्कशॉप में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सैनिटाइजर तैयार किया गया है। अल्कोहल और एलोवेरा से निर्मित यह सैनिटाइजर हाथ की स्वच्छता को लेकर दिए गए विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों पर तैयार किया गया है। सैनिटाजर को तैयार करने का कार्य रतनूचक मिल्ट्री स्टेशन में मेजर रोहित राठी और उनकी पत्नी सृष्टि सिंह के नेतृत्व में चल रहा है।
मेजर रोहित राठी की पत्नी सृष्टि सिंह वीआईटी वेल्लोर यूनिवर्सिटी से जेल आधारित बायो सेंसर सोल्यूशन में पीएचडी कर रही हैं। अब तक रतनूचक मिल्ट्री स्टेशन में अल्कोहल और एलोवेरा आधारित 809 लीटर सैनिटाइजर तैयार किया जा चुका है। इसे सेना के जवानों में बांटा जा रहा है।
एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि रोजाना 100 लीटर सैनिटाइजर तैयार किया जा सकता है, हालांकि यह बाजार से मिलने वाले केमिकल की गुणवत्ता और उपलब्धता पर निर्भर करता है।