साथ ही बताया कि आवश्यक सामान, खाद्य सामग्री, दवाइयां उपलब्ध हैं। पूरे प्रदेश में एडवांस राशन का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। मिड-डे मील का राशन भी छात्रों को उपलब्ध करा दिया गया है। राष्ट्रपति ने रेड क्रॉस, सिविल सोसाइटी, सामाजिक-धार्मिक संगठनों और स्वयंसेवी संगठनों की जनभागीदारी से सैनेटाइजेशन, राहत सामग्री का वितरण सुनिश्चित करने को कहा है।
लद्दाख के उप राज्यपाल राधा कृष्ण माथुर ने कहा कि ईरान से लौटे श्रद्धालुओं की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी, जहां कुछ लोग संक्रमित हो गए थे। कहा कि दूरदराज के कुछ इलाकों में पहुंच कठिन होने के कारण ऑपरेशन में थोड़ी दिक्कतें आईं। उन्होंने स्वयंसेवी, धार्मिक व सामाजिक संगठनों की जरूरतमंदों की मदद की सराहना की।