फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Jammu Kashmir: मौत के बाद पता चला कोरोना से संक्रमित था बुजुर्ग, इलाके में मचा हड़कंप, बढ़ी सख्ती

Thu, 14 May 2020 12:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के नए केंद्र के रूप में उभर रहे जम्मू शहर व आसपास के इलाकों में तीन मामले सामने आने पर फौरन संबंधित क्षेत्र सील कर दिए गए। डिग्याना के रूपनगर, प्रीतनगर में कोरोना से बुजुर्ग की मौत के बाद प्रशासन ने पूरे मोहल्ले को सील कर दिया। उधर, कोटभलवाल के सेरी पंडिता में एक मामला पॉजिटिव आने पर क्षेत्र में तारबंदी कर दी गई। इन दोनों इलाकों में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगाें की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन


इस बीच न्यू प्लॉट क्षेत्र में एक और कोरोना संक्रमित पाए जाने पर सख्ती बढ़ा दी गई। यह मामला कोरोना संक्रमित महिला के पड़ोस से आया है, जिसका जीएमसी में इलाज के दौरान टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। बुधवार को प्रशासन ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति के दो सदस्याें को क्वारंटीन किया है।


यह भी पढ़ेंः  जम्मू-कश्मीरः ऐतिहासिक तीर्थस्थल 'नाग देव' के पास मिली गुफा, जानें यहां से क्या है पांडवों का नाता
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू प्लाट क्षेत्र से पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने 50 लोगों के सैंपल लिए हैं, जिनमें कई की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। दोनों पॉजिटिव मरीजों को सीडी कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। न्यू प्लॉट क्षेत्र में बुधवार को आवश्यक सामग्री के प्रतिष्ठानों को खोलने की इजाजत दी गई थी, लेकिन नया मामला आने के बाद दोबारा उक्त मोहल्ले में सख्ती कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें