फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Jammu Kashmir: यात्रा इतिहास छिपाने वालों की कश्मीर में युद्धस्तर पर खोज शुरू

Fri, 10 Apr 2020 04:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में प्रशासनिक अधिकारियों ने उन यात्रियों का पता लगाने के लिए तैयारी तेज कर दी है, जिन्होंने अभी तक अपनी हालिया यात्रा के बारे में कोई जानकारी प्रशासन के नहीं उपलब्ध कराई है। अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों ने पहले विदेश यात्रा की है और सामने नहीं आ रहे हैं उनको तलाशने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मालूम हो कि हाल ही में एक अफ्रीकी देश की यात्रा करने वाले पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पिछले महीने कश्मीर आने पर इन लोगों को आइसोलेशन में रखा गया था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि हर जिले में टीमों को ऐसे व्यक्तियों को तुरंत ढूंढने के लिए मजबूत किया जा रहा है ताकि उन्हें उचित जांच और संगरोध (क्वारंटीन) के लिए रखा जा सके। घाटी के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि ऐसे सभी लोगों का पता लगाकर उन्हें क्वारंटीन करें। प्रत्येक जिले में अतिरिक्त उपायुक्तों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें