फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आए लोग ही नहीं प्रदेश के भीतर भी बढ़ रहा संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर से आए लोग ही नहीं प्रदेश के भीतर भी बढ़ रहा संक्रमण
विज्ञापन

-दूसरे राज्यों से आए 990 और प्रदेश के 1174 लोग हुए कोरोना के शिकार
156010 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जहां बाहर से आ रहे कुछ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है, वहीं प्रदेश के भीतर उससे भी ज्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में कोरोना के कुल केस 2164 हैं। इनमें से बाहर से आए 990 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला। वहीं प्रदेश के 1174 लोग भी कोरोना के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दूसरे राज्यों में फंसे अब तक 99 हजार 617 लोगों की घर वापसी हो चुकी है। सभी को कोरोना टेस्ट के बाद क्वारंटीन किया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल और निगेटिव आने पर घर भेजा गया। प्रदेश में अब 1 लाख 56 हजार 10 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई है। इसमें 2164 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। जम्मू संभाग में 436 और कश्मीर संभाग में 1728 मरीज पाए गए। इसमें 990 मरीज वे शामिल हैं जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री दूसरे प्रदेश की है। वहीं 1174 मरीज ऐसे शामिल हैं जो प्रदेश से ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें