फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus in jammu kashmir: कश्मीर में मिले 30 नए कोरोना संक्रमित, प्रदेश में कुल मरीज हुए 823

Fri, 08 May 2020 08:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घाटी में कोरोना संक्रमण पांव पसार रहा है। कश्मीर में सचिवालय कर्मी समेत शुक्रवार को 30 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ प्रदेश में यह आंकड़ा 823 पहुंच गया है। इसमें 450 सक्रिय मामलों में जम्मू संभाग से 13 और कश्मीर से 437 मामले शामिल हैं। राहत यह रही कि जम्मू-कश्मीर के अस्पतालों से 29 मरीज ठीक होकर शुक्रवार को घरों को चले गए। इसमें एक जम्मू और बाकी कश्मीर से थे।  

विज्ञापन


श्रीनगर सचिवालय में कार्यरत सफापोरा सुंबल निवासी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे इलाज के लिए सीडी अस्पताल श्रीनगर में भर्ती किया गया है। बताते हैं कि उसने अस्पताल से भागने की भी कोशिश की। पॉजिटिव होने की पुष्टि होने से पहले वह सचिवालय में ड्यूटी दे रहा था। इसके बाद सचिवालय के संबंधित फ्लोर को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया। कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह अफवाह फैली कि सचिवालय को सील कर दिया गया है। इस बीच डीसी श्रीनगर ने कहा कि सचिवालय में काम सुचारु रूप से चल रहा है और प्रोटोकाल के तहत सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। 

जम्मू कश्मीर में 3167 लोग निगरानी में लिए गए 
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना के 3167 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए गए। अब तक कोरोना पॉजिटिव, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 88067 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 18477 को घर पर क्वारंटीन, 450 को अस्पताल में आइसोलेशन, 186 को अस्पताल में क्वारंटीन, 8724 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। 60221 लोगों ने सर्विलांस अवधि पूरी कर ली है। अब तक जम्मू संभाग में 54 और कश्मीर में 319 मरीज ठीक हुए हैं। जम्मू संभाग में एक और कश्मीर में आठ लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें