फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से लोग चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से लोग चिंतित हो रहे हैं। जिले के घगवाल के आसपास के गांवों में छह मामले पॉजिटिव आने से एक बार फिर से लोगों को कोरोना महामारी से डर लगने लगा है। उधर जिला प्रशासन की ओर से भी पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक करने को कहा गया है।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों को कहा गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करें। वहीं जो भी कोई दूसरे राज्य से आता है, उसकी सूचना जिला प्रशासन तक पहुंचाएं। ताकि कोरोना संक्रमित लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाए व अन्य लोगों को संक्रमित होने से बचाया जाए। गत दिनों उपायुक्त ने पंचायत सदस्यों के साथ बैठक कर उन्हें भी कहा था कि वह जिला प्रशासन को सहयोग दें। जिले के घगवाल के आसपास के गांवों में संक्रमित लोगों के मामले आने से लोग परेशान हैं। क्योंकि अब दूसरे राज्यों से आने वाले लोग अधिकतर कोरोना संक्रमण ले कर आ रहे हैं। जिन्हें तो क्वारंटीन केंद्रों तक पहुंचाया जाता है। उनके गांव तो बचे हैं, जो लोग घर तक पहुंच जाते हैं उनसे खतरा बना हुआ है। इसको लेकर लोग चिंता में हैं।
--------------
ग्राहक उड़ा रहे सामाजिक दूरी की धज्जियां
विजयपुर। प्रशासन की तरफ से दुकानदारों को दुकानें खोलने की इजाजत तो दे दी गई है, लेकिन ग्राहक सामाजिक दूसरी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस नेता एवं पार्षद राजन शर्मा, बचन लाल, धीरज शर्मा, संदीप कुमार आदि ने बताया कि इस समय कोरोना महामारी ने प्रचंड रूप धारण किया हुआ है। उसके बावजूद भी ग्राहक नहीं सुधर रहे हैं। विजयपुर क्षेत्र में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी लोगों को समय-समय पर सामाजिक दूसरी के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उसके बावजूद भी क्षेत्र के लोगों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस कारण कुछ लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर एसडीएम विजयपुर ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम पर ही घर से बाहर निकलें। इसका पालन घर में बैठकर ही करें। क्योंकि घर में रहना उचित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें