सांबा। कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने में सिविल डिफेंस के सदस्य पीछे नहीं हैं। सिविल डिफेंस के सदस्य कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को दुकानों पर जाने के दौरान आपसी दूरी, मास्क व दास्ताने पहनने के बारे में जागरूक कर रहे हैं। अपने हाथों को साफ सुथरा रखने के महत्व पर बल दे रहे हैं ताकि लॉकडाउन में मिली ढील के दौरान लोग प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए कोरोना वायरस से सुरक्षित रहें।
यह अभियान कमांडेंट जनरल एचजी, सीडी वीके सिंह (आईपीएस) और इंचार्ज डीआईजी जेकेपीएस एसएसपी विकास गुप्ता के दिशानिर्देश के तहत डिप्टी कंट्रोलर सीडी तजिंदर कौर, चीफ वार्डन और डिप्टी चीफ वार्डन की निगरानी में चल रहा है। सीडी, यूटीडीआरएफ, वीएचजी और पुलिस दो माह से एक-दूसरे के सहयोग से काम कर रहे हैं। जिसमें सिविल डिफेंस के सदस्य सेवाएं दे रहे हैं। बैंक शाखओं के बाहर खडे़ लोगों को जहां जागरूक किया जाता है वहीं बैंक से धन निकालने के लिए बुजुर्ग की सहायता भी करते हैं।