फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध दंपती ने पीएम केयर्स फंड में दिए 21 हजार रुपये

विज्ञापन
ांबा की केहली मंडी के बृद्व दंपती पीएम केयर्स फंड के लिए चैक सौंपते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कोविड-19 की जंग लड़ने के लिए देश का बच्चा-बच्चा आगे आ रहा है। कहीं राहत सहायता क े नाम पर तो कहीं पीएम केयर्स फंड के लिए। कस्बे की कैली मंडी निवासी 96 वर्षीय सेवानिवृत्त सैनिक विशंबर सिंह व उनकी पत्नी ने कोरोना की जंग से निपटने के लिए प्रधानमंत्री केयर्स फंड के लिए 21 हजार रुपये का चेक पार्षद आरती अंताल को सौंपा। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रधान जंगवीर सिंह, मंडल प्रधान मोहिंद्र पाल, संजीव कुमार भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन

-------------
प्रधानमंत्री केयर्स फंड में दिए एक लाख रुपये
अखनूर। कोरोना वायरस पर माता कुमारी विजय (पंजोड) ने प्रधानमंत्री केयर्स फंड में एक लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी पर सभी लोगों को एकजुटता से प्रशासन की हिदायत का पालन करना चाहिए। सामाजिक दूरियां बनाए रखें और भगवान का जाप करें। तभी इससे छुटकारा पाया जा सकता है। संवाद
--------------
पहाड़ी क्षेत्र के लेेग भी फंड में दे रहे आहुति
सांबा। पहाड़ी ब्लॉक नड के मोहर गढ़, झाडां, डेरगढ़ गांव के अशोक सिंह ने अपनी टीम के सहयोग से भाजपा जिला प्रधान अमर सिंह को 12 हजार रुपये का चेक प्रधानमंत्री केयर्स फंड के लिए सौंपा। इस मौके पर अनिल कुमार, सोनिया ठाकुर, भूषण कुमार भी मौजूद थे। वहीं अनिल गुप्ता ने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग के नियमों का पालन करें तभी कोरोना वायरस को हरा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें