फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाजन स्वारा बिरादरी के सदस्यों ने पीएम केयर्स फंड में दिए दो लाख

विज्ञापन
सांबा डीसी को दो लाख का चैक सौंपते महाजन बिरादरी के सदस्य - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कोरोना से लड़ने के लिए हर वर्ग के लोग आगे आ रहे हैं। प्रधानमंत्री केयर्स फंड के लिए भी दिल खोल कर दान दिया जा रहा है। महाजन स्वारा बिरादरी राजपुरा कमेटी के प्रधान तिलक राज गुप्ता, रवि गुप्ता, रमेश गुप्ता आदि ने बतायाकि उन्होंने विरादरी की ओर से प्रधानमंत्री केयर्स फंड के लिए दो लाख का चैक उपायुक्त को सौंपा है। संवाद
विज्ञापन

-----------
पूर्व विधायक को सौंपे राहत राशि के चेक
अखनूर। कस्बे के राजू शर्मा (स्वस्तिक मेडिकल एजेंसी), 5100 रुपये, तरसेम गुप्ता (टीके ट्रेडर्स) 11000 रुपये, दीपक मनी पार्षद वार्ड-10 ने 11000 रुपये और 200 मास्क, रमेश चंद्र दसकाल ने 5100 रुपये पूर्व विधायक राजीव शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा को इस राशि के चेक भेंट किये। संवाद
---------
जियापोता घाट पर बांटा राशन
अखनूर। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अभियान को जारी रखते हुए वार्ड-6 के पार्षद राकेश मल्होत्रा ने जिया पोता घाट पर 70 परिवारों के बीच राशन वितरित किया। उनके साथ पंकज गुप्ता, संजय गुप्ता व अन्य भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

---------
भाजपा नेता को सौंपा 21 हजार का चेक
अरनिया। सीमावर्ती गांव कोटला कैंप त्रेबा के चमन लाल ने कोरोना की लड़ाई मे शामिल होते हुए भाजपा नेता फकीर चंद भगत को 21 हजार रुपये चेक देकर प्रधानमंत्री केयर्स फंड में योगदान दिया। संवाद
------------
सरपंच सुरजीत ने पीएम केयर्स फंड में दिए 60 हजार
रामगढ़ । पंचायत हलका झांग ब्लॉक के सरपंच सुरजीत कुमार ने पीएम केयर्स फंड में 60 हजार रुपये का दान दिया है। इस धनराशि का चेक उन्होंने पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा को सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें