फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कास्ट के होस्टल में तीन विद्यार्थी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। शेर-ए-कश्मीर विश्वविद्यालय कृषि व वेटरनरी आरएस पुरा के हॉस्टल के तीन विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्कास्ट प्रबंधन की ओर से इस बारे में जानकारी नहीं दी जा रही। मामले में एसडीएम आरएस पुरा ने बात नहंी की।
विज्ञापन

आरएस पुरा उपजिला अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को तीन व मंगलवार को भी टेस्ट करने पर तीन विद्यार्थी पॉजिटिव पाए गए। बताया जा रहा है कि इन सबको परिजनों को जानकारी देने पर होम आइसोलेशन किया गया है। स्कास्ट में नियुक्त एक अधिकारी ने माना है कि विद्यार्थी संक्रमित हैं। लेकिन इन्हें कहां रखा गया है और कितने विद्यार्थियों का टेस्ट हुआ है, यह जानकारी मुहैया नहीं करवाई गई।
जम्मू कश्मीर पीपल सेक्यूलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा का कहना है कि प्रशासन व स्कास्ट प्रबंधन को इसके बारे में सही जानकारी देनी चाहिए, पर ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से ऐसे स्थान पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं, पर स्कास्ट की ओर से जानकारी मुहैया नहीं करवाई गई। हो सकता है कि इसी के चलते तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम स्कास्ट प्रबंधन का और स्थगित किया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें