जम्मू। लॉकडाउन के बीच शहर के नानक नगर इलाके में सादे अंदाज से शादी हुई। बैंड, बाजा और बरात के बिना ही वर-वधु एक दूसरे को हो गए। विवाह की रस्म को विधिवत पूरा किया गया लेकिन इसमें वर और वधु पक्ष के लोगों ने सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए दूरी बनाए रखी। दूल्हा और दुल्हन ने भी मास्क पहने हुए थे। केवल परिवार के कुछ सदस्य ही विवाह के साक्षी बने। गौरतलब है कि पिछले हाल के दिनों में जम्मू समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी शादी समारोह बैंड, बाजा और बरात के बिना ही आयोजित हुए हैं। ब्यूरो