रियासी। लगभग एक सप्ताह के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद संक्रमण के मामले मिलने शुरू हो गए हैं। वीरवार को श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आए तीन यात्री संक्रमित पाए गए।
वीरवार सुबह यात्रियों के किए गए रैपिड टेस्ट के बाद तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना के मामलों में कमी आई थी। मात्र चार मामले ही बचे थे। लेकिन वीरवार को कुल संख्या सात हो गई।
प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नाके लगाकर बिना मास्क पाए जाने वाले लोगों के रैपिड टेस्ट किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में यात्रियों की वजह से जिले में संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं।
प्रशासन ने लोगों को किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने के लिए कहा है। बिना मास्क बाजारों में आने पर पाबंदी लगाने के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। संवाद