फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिपुरम में क्वारंटीन युवती मिली पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। सलाल प्रोजेक्ट क्षेत्र ज्योतिपुरम में स्थापित सेंटर में क्वारंटीन की गई एक युवती रविवार को पॉजिटिव पाई गई है। वह जिले फगौड़ी बक्कल की रहने वाली है और कुछ ही दिन पहले बंगलूरु से लौटी थी। उसके सैंपल लेने के बाद ज्योतिपुरम में क्वारंटीन किया गया था। रविवार सुबह युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

सनद रहे कि शनिवार को दरमाड़ी में भी महिला पॉजिटिव पाई गई थी। वह कुछ दिन पहले श्रीनगर से लौटी थी। डीएम ने कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए लिए उचित प्रबंध किए हैं। इसके साथ ही जिला राजौरी और रामबन से सटी हुई सीमाओं को सील कर दिया गया है। पैंथल व मूरी चेक पोस्ट पर बाहरी इलाकों से आने वाले वाहनों की जांच हो रही है। सोमवार से जिला के बाजार सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें