रियासी। मंगलवार को सुबह नौ बजे से ले कर के दोपहर दो बजे तक नगर के साथ ही अन्य कुछ स्थानों पर बिजली की सप्लाई को विभाग की तरफ से बंद रखा गया।
बिजली की लाईन की स्थिति को ठीक करने के लिए विभाग ने पहले से ही मंगलवार को बिजली की कटौती किए जाने की धोषणा की थी मंगलवार को सुबह नौ बजे बिजली बंद हुई दो बजे कुछ देर के लिए बिजली आने के बाद फिर से बंद हो गई।
मंगलवार सुबह मौसम के ठंडा होने के कारण लोगो को बिजली बंद होने का कोई ज्यादा असर नही दिखा लेकिन दोपहर को बिजली बंद होने के बाद उमस व गर्मी ने बाजार में आने वाले लोगो के पसीने छुडा दिए। आने वाले दिनों में जिला के अन्य इलाकों में बिजली की कटौती करने की घोषणा की गई है। एक्सईएन सतपाल ने बताया कि सभी क्षेत्रो में बारी-बारी से बिजली की कटौती की जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी न हो पाए।