फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियसी में तीन और लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। गुज्जर हास्टल माहौर में कवारंटीन तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 12 हो गई है। आठ मामले गत तीन दिन में ही सामने आए हैं। मौजुदा समय नौ केस एक्टिव हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात माहौर के गुज्जर हास्टल में क्वारंटीन दो लोगों और बुधवार सुबह एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों पॉजिटिव माहौर चसाना के रहने वाले हैं। इनमें से एक उत्तराखंड, एक जम्मू और एक रामबन से कुछ दिन पहले ही लौटा था। तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। एसडीएम माहौर संतोष सुखदेवा ने बताया कि रात के समय जिन दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटव आई उन्हें जम्मू भेजा गया है, जबकि बुधवार सुबह एक अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला अस्पताल में ही रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें