मास्क लगा कर रस्मों को निभाते दूल्हा-दुल्हन। संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
रियासी। कोरोना महामारी के चलते जहां देश-दुनिया सहित रियासी जिले में जिंदगी थम सी गई है वहीं घन कोलसर पंचायत के नगरवासी अरुण की बिना बैंड बाजे और बारात के शादी हुई। इस दौरान जहां दुल्हे के सहित पांच लोगों को बारात में शामिल होने की अनुमति मिली थी वहीं दुल्हा-दुल्हन ने मास्क लगा कर रीति रिवाजों का निर्वहन करते हुए अग्नि के सात फेरे लिए।
रियासी के नगर गांव के अरुण शर्मा पुत्र सुदेश कुुमार बनाथिया ने शादी को लेकर कई संजोए थे। मगर जल्द लग्न मुहूर्त नहीं मिलने के कारण उन्हें सादे ढंग से ही अपनी दुल्हनिया को लाना पड़ा है, जिसका उन्हें ताउम्र मलाल रहेगा। जिला प्रशासन की तरफ से दूल्हे समेत पांच लोगों को बारात में जाने की इजाजत दी गई थी। दुल्हन लेने के लिए दूल्हा रियासी की ठाकरा कोर्ट तहसील केपनासा गांव के लिए शनिवार पांच बजे निकला और सात बजे रस्मों के अनुसार विवाह किया। इस मौके पर बारात में सरपंच गौतम शर्मा, पौनी ब्लॉक के चेयरमैन पवन कुमार शर्मा, दूल्हे का पिता और मामा ही शामिल रहे।