फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के बच्चों को शिक्षक घर-घर जाकर दे रहे किताबें

विज्ञापन
नौशेरा में बच्चे को किताबें देता शिक्षक।
विज्ञापन
नौशेरा। लॉकडाउन में जहां स्कूल बंद हैं वहीं शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों के बच्चों का घर-घर किताबें पहुंचा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा एक से आठवीं तक के बच्चों को नौशेरा जोन के सरकारी प्राथमिक स्कूल मोहिंदर मोहल्ला (खंबा) के शिक्षक प्रदीप शर्मा तथा जोन के अन्य क्षेत्रों में शिक्षकों द्वारा बच्चों के घर पहुंचकर वितरित की जा रही हैं। इस संबंध में जेपी सिंह डिप्टी सीईओ नौशेरा ने बताया कि सरकार के आदेश पर शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को किताबें दे दी गई हैं। उन्हें जिम्मेदारी दी गई है कि किताबें बच्चों के घर जाकर दें ताकि उनकी पढ़ाई चलती रहे। इसके पूर्व मिड-डे-मील का राशन भी बच्चों को उनके घर-घर जाकर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें