फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनिहाल में जम्मू-कश्मीर बैंक के कर्मचारी सहित दो पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। बनिहाल में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक अन्य राज्य से लौटा श्रमिक है, जो क्वारंटीन था, जबकि दूसरा संक्रमित जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा का चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। संक्रमित बैंक कर्मी के पॉजिटिव मिलने के बाद जहां बैंक को सील कर दिया है। वहीं, सभी कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहम्मद फरीद भट के मुताबिक पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में रहे 14 कर्मचारियों सहित सात रिश्तेदारों को होम क्वारंटीन करने के साथ ही उनके टेस्ट भी करवाए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, डीसी रामबन ने आदेश जारी किया है, जिसमें जम्मू-कश्मीर बैंक की बनिहाल शाखा को सील किया है। वहीं, उपभोक्ताओं को भी बैंक न आने की हिदायत दी है, ताकि संक्रमण न फैल सके। वहीं, बैंक शाखा के मैनेजर को फोन पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 193 पहुंच गया है, जबकि 37 स्वस्थ और 156 एक्टिव मामले हैं। इनका कोविड केयर सेंटर रामबन और जम्मू में इलाज जारी है। वहीं, रामबन कस्बे में जिला प्रशासन ने अवैध रूप से चल रहे एक्स-रे क्लीनिक और लेबोरेटरी को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें