फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से गलियों तक पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विजयपुर की सड़क पर लगाया गया कंटीला तार।
विज्ञापन
विजयपुर। तहसील में लॉकडाउन के चलते रविवार को सड़कें, बाजार, गलियां, मोहल्लों में सन्नाटा पसरा रहा। उपायुक्त रोहित खजूरिया के आदेश के बाद लॉकडाउन किया गया है। सड़कों पर पुलिस ने कंटीले तारें, बैरीकेड लगाकर बंद कर दिया। ताकि लोगों की आवाजाही न हो सके और लोग घरों में ही रहें।
विज्ञापन

एसएसपी शक्ति पाठक अपनी टीम के साथ दौरा करते रहे, और पुलिस अधिकारी एवं सीआरपीएफ के जवान भी सतर्कता बरतते रहे। क्षेत्र की जनता लॉकडाउन का पूरा पालन कर रही है। अपने घरों में रह रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कोरोना वायरस बहुत खतरनाक बीमारी है और इसका अभी तक इलाज नहीं मिल रहा है। सिर्फ साफ सफाई और घरों में रहना ही उचित है। विजयपुर क्षेत्र के बदवाल, गुडा, कमीला, राया, सुचानी, वगुना, रांजडी, पैखडी, नथवाल, जख, तमोर, सत्रामील, गुडा मोड़, स्वांखा मोड़, ठंडी खुई, गडवाल, गगौर के अलावा हर गावों के गली मोहल्ले में सुनसान पड़ी हुई है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस समय देश में कोरोना वायरस बड़ी तेजी से फैल चुका है और हमारी सरकार भी समय-समय पर लोगों को जागरूक कर रही है। घरों में ही रहने की सलाह दे रही हैं। हर वर्ग उनके आदेश का पालन कर रहा है। यही कारण है कि गली मोहल्ले और बाजारों आदि जगहों पर सुनसान पड़ी हुई है। विजयपुर तहसील में बढ़ते करोना मरीजों की संख्या को देखते हुए जो डीसी सांबा द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है। उसका हर वर्ग ने समर्थन किया है। अब तो उन लोगों ने भी समर्थन किया है जिन लोगों ने लॉकडाउन खोलने के लिए सांबा जिला प्रशासन के आगे गुहार लगाई थी। कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए उन लोगों ने भी इस लॉकडाउन का समर्थन किया है।
--------------
कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों पर सांबा में लॉकडाउन की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों से आम लोग भी चिंतित हैं। भारत में वायरस के कम्यूनिटी में प्रवेश करने से हर तरफ बेचैनी बढ़ती जा रही है। सरकार व प्रशासन की ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन आम लोग आज भी सरकारी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई भी की जाने लगी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि जिला में पूर्ण लॉकडाउन किया जाए ताकि वायरस को कम्यूनिटी में फैलने से रोका जा सके। अन्यथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि पूरी पाबंदियां लगाई जाएंगी तो लोग बचे रहेंगे। उन्होंने उपायुक्त से अपील की है कि जिले में पूर्ण लॉकडाउन रखा जाए। हालांकि कुछ दुकानदार भी इसके हक में हैं। कुछ दुकानदारों ने भी कहा है कि पूर्ण रूप से लॉकडाउन से ही वायरस को फैलने से रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें