फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक में सोमवार सुबह एक दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार शमशुद्दीन पुत्र कासिम दीन निवासी तेली बस्ती बाड़ी ब्राह्मणा जरूरी काम से मोटरसाइकिल से जा रहा था। बाड़ी ब्राह्मणा के सिडको चौक पर फ्लाईओवर पर पहुंचने के बाद दूसरी ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और उससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को जीएमसी जम्मू में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें