फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। उप जिला अस्पताल में उपचाराधीन गर्भवती महिला का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल के डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ में हड़कंप मच गया है। डॉक्टर और अन्य कई स्टाफ के क्वारंटीन किए जाने के साथ कोरोना टेस्ट कराने की संभावना है।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल में सोमवार को खौड़ क्षेत्र की गर्भवती महिला उपचार के लिए भर्ती हुई। इस पर स्त्री रोग विशेषज्ञ टीम ने दो दिन जांच की। इसके बाद कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे अस्पताल के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ में हड़कंप की स्थिति है। स्वास्थ्य विभाग शीघ्र दो डॉक्टर सहित अन्य संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन कर सकता है।
उधर, प्रशासन की टीम उक्त महिला को उपचार के लिए जम्मू अस्पताल ले गई है। महिला के परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी एक गर्भवती महिला पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उप जिला अस्पताल के चार डॉक्टर सहित 26 कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया था। हालांकि बाद में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन

बीएमओ अशोक कुमार ने कहा कि उक्त गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जम्मू रेफर किया गया है। उप जिला अस्पताल में उपचार करने वाले दो डॉक्टर और अन्य संपर्क में आने वाले स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें