राजोरी। जिले में तीन और लोग जिनमें जम्मू-कश्मीर आर्म्ड विंग के दो पुलिस कर्मी शामिल हैं कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन पुलिस कर्मियों द्वारा यात्रा इतिहास छिपाने और अधिकारियों को गुमराह करने लिए दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।
अतिरिक्त उपायुक्त शेर सिंह ने कहा कि पलमा गांव का एक व्यक्ति जो पीओके के गुज्जरनवाला इलाके से लौटा था, प्रशासनिक क्वारंटाइन में था और मंगलवार को इसका परीक्षण किया गया और पॉजिटिव पाया गया। अधिकारी ने आगे कहा कि जम्मू और कश्मीर आर्म्ड पुलिस के दो पुलिसकर्मी जो कश्मीर में तैनात थे, दो दिन पहले वहां से लौटे और उनके सैंपल जीएमसी राजोरी लिया गए थे, मंगलवार को दोनो की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई।
दोनों को कोविड देखभाल केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने हालांकि यह जानकारी दी कि दोनों पुलिस कर्मियों ने अपने यात्रा इतिहास के नाम पर प्रशासन को गुमराह किया और कुछ अनुचित साधनों का भी इस्तेमाल किया जिसके लिए वे प्रशासनिक क्वारंटाइन को छोड़ने में कामयाब रहे और अपने घरों पर चले गए।
उपायुक्त ने बताया कि दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने न केवल निर्धारित मानदंडों और एसओपी का उल्लंघन किया है, बल्कि अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा की हमने मामले का संज्ञान लेने का फैसला किया है और दोनों के परिवार के सदस्यों की सैंपलिंग भी शुरू कर दी है