विजयपुर के बाजार में खरीदारी करने उमड़ी भीड़।
विजयपुर। जिला प्रशासन ने व्यापारिक संस्थान खोलने के लिए नौ से पांच बजे तक का वक्त निर्धारित किया है। कुछ लोग पांच बजे के बाद भी दुकानें खोले रखते हैं। इस दौरान दुकानों में सामाजिक दूरी का उल्लंघन बड़े पैमाने पर देखा जा सकता है। सबसे ज्यादा उल्लंघन सब्जी की दुकानों पर हो रहा है।
अक्सर देखा गया है कि स्वांखा मोड़ से नीचे नहर के पास व आगे पांच बजे के बाद भी दुकानें सजी रहती हैं, और बिना कोई सामाजिक दूरी और मास्क का पालन किए काम चलता रहता है। यहां आम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। न तो अपने जीवन की भी परवाह की जाती है और न ही दूसरों की जान बचाने की तरफ ही ध्यान दिया जाता है। लोगों ने उपायुक्त और एसडीएम से मांग की है कि जो लोग या दुकानदार कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को इस परेशानी से निजात मिल सके।