पुलिस ने कॉरपोरेटर के साथ मिलकर किया दवाई का प्रबंध बाड़ी ब्राह्मणा
बाड़ी ब्राह्मणा। जल्लो चक क्षेत्र में एक कैंसर मरीज दवाई के अभाव के कारण काफी परेशान था, और दवाई न मिलने की वजह से उसकी हालत काफी खराब हो रही थी। कॉरपोरेटर पवन बख्शी ने पुलिस से मिलकर उसको दवाई की आपूर्ति कराई।
जानकारी के अनुसार जल्लो चक निवासी पृथ्वीराज कैंसर से पीड़ित है। अब वह अपनी दवाई हिमाचल प्रदेश के मैकलोड गंज से मंगवाता था, लेकिन लॉकडाउन के चलते एक माह से वह दवा न मिलने से काफी परेशान था। उसकी सेहत भी खराब होने लगी थी। तभी इस मसले में उसने अपनी बात म्यूनिसिपल कमेटी के पार्षद पवन बख्शी के सामने रखी। पार्षद ने इस मसले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी से बात की। एसएसपी ने बाड़ी ब्राह्मणा थाने के प्रभारी रोहित गुप्ता को इस काम में लगाया और शनिवार को एक माह बाद उसे घर जाकर दवाई प्रदान की गई। इस मौके पर पृथ्वीराज ने पुलिस विभाग का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस कोरोना महामारी में पुलिस और डॉक्टर काफी अहम योगदान दे रहे हैं और हम सब लोगों को उनका साथ देना चाहिए और इनके जज्बे को सलाम करना चाहिए।