रियासी। जिला के दूरदराज क्षेत्र में अंस नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान अब्दुल क्यूम (28) पुत्र मीर मोहम्मद निवासी बरड़ा गोटा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह सुबह नदी में नहाने गया है। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में काफी देर बाद गोताखोरों ने उसका शव बरामद किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।