फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री केयर्स फंड में चेक सौंपे

विज्ञापन
अखनूर में चेक सौपते शाम लाल शर्मा।
विज्ञापन
अखनूर/ ज्यौड़ियां/ रामगढ़। कोरोना की रोकथाम में मदद के लिए प्रधानमंत्री केयर्स फंड में दान देने का क्रम जारी है। इस क्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा राज्य उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा ने शनिवार को भाजपा कार्यालय जम्मू में प्रधानमंत्री केयर्स फंड में 3,15,411 रुपये की राशि के चेक अशोक कौल (संगठन महामंत्री) को सौंपा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ खौड़ उपजिले की पंचायत तरोटी के लोगों ने पंचायत के सहयोग से 44500 हजार रुपये की राशि का चेक शनिवार को एसडीएम एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर के भेंट किया है। वहीं तरोटी के नायब सरपंच अजीत सिंह मन्हास ने अपनी तरफ से 21 हजार रुपये की राशि का चेक दिया। रामगढ़ में करनैल सिंह पूर्व सरपंच पंचायत हलका खौड़ सलारियन ने पीएम केयर्स फंड के लिए पूर्व विधायक चंद प्रकाश गंगा को 41,700 रुपये का चेक सौंपा। इस मौके पर शमशेर सिंह, नवीन शर्मा, कृष्ण लाल, शशिकांत, भगवान दास, ओम प्रकाश, शिव राम, कैप्टन सुभाष और बबलू राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें