फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों को जांच के लिए ले जाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। दूसरे राज्यों से लौटने वालों की पहचान का क्र्रम बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस क्रम में बुधवार को तीन गांवों के चार लोगों को अरनिया मेडिकल टीम ने चक्क गौरियां के एक लुधियाना, पोयाल के डोडा, चक्क छिब्बू के दो लोगों सहित चारों को जम्मू के गांधीनगर स्थित अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

वहीं बीते तीन दिनों से कोरोना संदिग्धों की जांच की संख्या 16 तक पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि अरनिया मेडिकल टीम ने सोमवार को छह व मंगलवार को भी छह लोगों को जांच के लिए ले जाया गया था। जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
-------
कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
ज्यौड़ियां। व्यापार मंडल खौड़ तथा स्थानीय लोगों की तरफ से बुधवार को ब्लाक मेडिकल आफिसर सुदर्शन सिंह कटौच को उपजिला अस्पताल में पहुंच कर व्यापार मंडल के सदस्य दीपक सिंह, डॉक्टर नवीन शर्मा, राकेश शर्मा, पार्षद सुभाष सिंह तथा बार एसोसिएशन अखनूर के प्रधान यशकरन सिंह भाऊ की तरफ से सम्मानित किया गया। इन सभी को कोरोना के खिलाफ मुख्य योद्धा बताया। संवाद
विज्ञापन

------
आरएसएस ने जिला अस्पताल को 25 पीपीई किट दी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ती जा रही है। जम्मू-कश्मीर में मरीज बढ़ रहे है। यहां के लोगों का कारोना से संक्रमित होने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जो मरीजों की देखभाल और चेकअप कर रही है। उनका भी संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है। आरएसएस ने स्वास्थ्य विभाग की सुरक्षा के लिए पीपीई किट्स मुहैया कराई।
जिला संघ चालक मास्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि स्वयंसेवकों द्वारा डॉक्टरों व स्टाफ को 25 सूट, 25 एन -95 मास्क सहित 25 पीपीई की संपूर्ण किट दी है। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक 3000 जरूरतमंदों को हर रोज घर-घर राशन व तैयार भोजन दे रहे हैं। वहीं डॉक्टर एसोसिएशन मेडिकल कॉलेज जम्मू के सदस्यों के सहयोग से हेल्पिंग हैंड संस्था के सदस्यों ने भी 15 पीपीई किट, मास्क व सैनिटाइजर डॉक्टरों को दिए।
------
कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
अखनूर। कस्बे के वार्ड-10 के पार्षद दीपक मनी और सामाजिक कार्यकर्ता विनय सपोलिया ने प्रेस क्लब के सदस्यों को कोरोना महामारी में योद्धाओं के रूप में कार्य करने पर सम्मानित किया। पार्षद दीपक मनी ने कहा कोरोना महामारी से हर कोई चिंतित है। इसके लिए सभी देश वासियों को हिदायतें का पालन करना होगा तभी इस पर सफलता पाई जा सकती हैं। संवाद
---------
जिले के प्रत्येक घर में किया जा रहा सर्वेक्षण
कोविड -19 के बारे में भी मिलेगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला कोरोना मुक्त हो गया है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग इसे हलके में नहीं ले रहा है। अब डोर टू डोर सर्वेक्षण का काम भी शुरू किया जा रहा है। बीएलओ को इसका जिम्मा सौंपा गया है। वह घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार का इतिहास को जांचेंगे। आनलाइन सरकारी एप पर चढ़ाएंगे। जिसे उच्च अधिकारी हर रोज देख सकें गे। उक्त एप में लोकेशन का भी पता चलेगा कि कहां-कहां से जानकारी जुटाई गई है। जिले के सीमावर्ती गांवों में सर्वेक्षण का काम शुरू है। सीएमओ डॉ. राजेंद्र समयाल ने बताया कि जिला कोरोना मुक्त हो गया है, लेकिन विभाग काफी सतर्क है। वह हर रोज 30 से 50 सैंपल भेज रहे हैं। ताकि जिले में दूसरे प्रदेशों से आने वालों की पूरी जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि अभी तक पांच सौ से अधिक सैंपल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजे जा चुके हैं।
-------
यात्रा इतिहास छिपाने पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने यात्रा इतिहास छिपाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसे क्वांरटीन केंद्र भेजा गया है। एसएसपी के अनुसार रख अंब टाली पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव पंजटीला के एक व्यक्ति सुमित सिंह निवासी पंजटीला ने लॉकडाउन के निर्देश का उल्लंघन कर अपना यात्रा इतिहास छिपाया व चोरी दिल्ली से अपने गांव तक यात्रा की। उसने जिला प्रशासन के किसी भी अधिकारी को इसकी सूचना नहीं दी। इस पर उसके खिलाफ प्राथमिकी न. 103/ 2020 यूएस 269/ 270/ 188 भारतीय दंड विधान के खिलाफ केस दर्ज कि गया है। पुुलिस ने उसे स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से घगवाल में क्वारंटीन केंद्र में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें