फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव आए युवक के संपर्क में थे छह मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कोटरंका क्षेत्र के जिस युवक (मजदूर) में कोरोना के लक्षण पॉजिटिव पाए गए हैं। उसके साथ छह अन्य मजदूर भी कश्मीर घाटी से राजोरी पैदल पहुंचे थे। उपायुक्त मोहम्मद नजीर शेख ने बताया कि कोटरंका के छह मजदूर और रियासी जिले के चासना क्षेत्र का एक व्यक्ति मुगल रोड के रास्ते पैदल ही शोपियां से राजोरी के थन्नामंडी से होते हुए कोटरंका अपने घरों की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

16 अप्रैल को थन्नामंडी के अलाल के सरपंच ने उन सात में से दो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। बाकी के पांच ने अपना मार्ग बदल दिया और भाग गए। दोनो को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया और सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। दोनों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उपायुक्त ने बताया कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तत्काल उसे थन्नामंडी से जीएमसी राजोरी रेफर किया गया। जहां से कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे रात को ही जम्मू भेज दिया गया। अन्य पांच का पता लगाने के लिए एसएसपी चंदन कोहली ने तुरंत टीम गठित कर ली। इसके बाद उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें