एसडीएम खौड़ पंजाब नैशनल बैंक की खौड ब्रान्च में पहुंच कर जायजा लेते हुये।
ज्यौड़ियां। लॉक डाउन के चलते खौड़ और ज्यौड़ियां के बाजारों, गांवों और मोहल्ले में जरूरी सामान की दुकानें ही खुलीं। लोगों ने दूध, ब्रेड, सब्जी आदि की खरीदारी की। कोरोना वायरस को मात देने के लिए खौड़ और ज्यौड़ियां के लोग एकता का परिचय दे रहे हैं, और प्रशासन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
इस विषय में खरीदारी करने आए राकेश कुमार, यशपाल शर्मा तथा रीता रानी ने बताया कि कोरोना का खौफ है, लेकिन इसे मात देने के लिए हम प्रशासन के साथ हैं। भाजपा के मीडिया सचिव विजय कुमार शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में गैस, पेट्रोल पंप आदि की सेवाएं जारी हैं। पुलिस, प्रशासन और जनता आपस में एकता का परिचय दे रहे हैं। विजय कुमार ने बताया कि हमारी लोगों से अपील है कि कोरोना वायरस को सामान्य तरीके नहीं लें, इससे लड़ने के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करें। थाना प्रभारी पंजाब सिंह ने बताया कि लोग पालन कर रहे हैं। हमने क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिया है। वहीं एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर ने भी खौड़ बाजार का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि खौड़ में शांतिपूर्ण है।