फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में नवंबर महीने में कोरोना से 205 मरीजों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नवंबर में अब तक कोरोना संक्रमण से 205 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें कश्मीर संभाग से 119 मौतें हुई हैं। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 6-7 मरीज कोरोना से जान गवां रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में आठ और कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग में पांच मौतें हुई हैं। प्रदेश में 565 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 327 मामले हैं। बीते कई दिनों से जिला जम्मू में सर्वाधिक संक्रमित सामने आ रहे हैं। हालांकि बीते 24 घंटे में प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 596 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

जिला जम्मू में शुक्रवार को सर्वाधिक 142 संक्रमित मामले मिले है। जिले में अब तक 20345 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 296 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा राजोरी में 19, उधमपुर में 49, डोडा में 36, कठुआ में 17, पुंछ में एक, सांबा में 15, किश्तवाड़ में 28, रामबन में 13, रियासी में सात और श्रीनगर में 88 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। श्रीनगर में प्रदेश में सर्वाधिक 416 लोगों की कोविड संक्रमण के कारण मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 108871 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें 5236 मामले सक्रिय हैं। अब तक प्रदेश में 1676 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें