फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में जम्मू सबसे ज्यादा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना संक्रमण के मामले में बीते एक महीने से जम्मू जिला पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। जम्मू के चार प्रमुख कोविड अस्पतालों की बात करें तो जीएमसी जम्मू, सीडी अस्पताल, गांधीनगर अस्पताल और उसके नए ब्लॉक में रविवार को हालत खराब होने पर 107 कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया है। जीएमसी में 54, सीडी अस्पताल में 51, गांधीनगर अस्पताल के न्यू ब्लॉक में दो मरीज ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं। इसके अलावा 15 मरीज वेंटीलेटर पर हैं और ये सभी जीएमसी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

जम्मू जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 12012 और एक्टिव मामलों की संख्या 3778 हैं। 167 मरीजों की अब तक कोरोना महामारी से जान जा चुकी है। संक्रमितों की संख्या में पहले नंबर पर श्रीनगर जिले में कुल 14385 की संख्या है, लेकिन वहां अब एक्टिव मामले केवल 2175 रह गए हैं। ऐसे में अगर कोरोना संक्रमण पर जम्मू जिले में जल्द नियंत्रण न पाया गया तो जिला जल्द ही संक्रमण के मामले में प्रदेश में पहले नंबर पर आ जाएगा।
-------------------
वेअर हाउस, कनक मंडी में आज खुलेंगी दुकानें
दुकानदारों के कोरोना संक्रमण की चेन ब्रेक करने के उद्देश्य से शनिवार और रविवार को स्वेच्छा से वीकेंड लॉकडाउन के बाद संभाग की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेअर हाउस और कनक मंडी में सोमवार 28 सितंबर को दुकानें खुल जाएंगी। प्रशासन की तरफ से संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी के बावजूद वीकेंड लॉकडाउन तक नहीं किए जाने से व्यापारियों ने स्वेच्छा से वेअर हाउस और कनक मंडी में वीकेंड लॉकडाउन का सिलसिला शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें