फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू आयुर्वेदिक अस्पताल के तीन डॉक्टरों सहित जिले में 443 और लोगों को कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आयुर्वेदिक अस्पताल में मंगलवार को तीन डॉक्टर और एक स्टोर कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया। ये डॉक्टर ओपीडी में भी सेवाएं दे रहे थे। सभी को आइसोलेट किया गया है। कुछ दिन पहले ही अस्पताल का एक अन्य डॉक्टर संक्रमित पाया गया था। बुधवार को नगर निगम अस्पताल को सैनिटाइज करेगा। उधर, जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को रैपिड टेस्ट में 443 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें शहरी क्षेत्र से ही 222 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मामले आने के बाद मंगलवार को जेएंडके की कई शाखाएं बंद रही।
विज्ञापन

रैपिड टेस्टिंग में गांधीनगर अस्पताल से 25, ब्लॉक अखनूर से 12, बिश्नाह से 20, डंसाल से आठ, कोटभलवाल ब्लॉक से 14, ब्लॉक मढ़ से 26, प्लांवाला से एक, आरएस पुरा से 16, सुंजवां से 17, मोबाइल वैन सैंपलिंग से 82 लोग संक्रमित पाए गए। रेलवे स्टेशन जम्मू से सात और एयरपोर्ट जम्मू से 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें