फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीनगर में कोरोना से संक्रमित लोगों के लिए आइसोलेटेड वार्ड बनने पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के विभिन्न वार्डों से एक दर्जन से अधिक पार्षदों ने गांधीनगर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए आइसोलेटेड वार्ड बनने पर चिंता जताई है। पार्षदों ने कहा कि पॉश इलाके में आइसोलेटेड वार्ड बनना स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधित खतरा है। उन्होंने कहा कि टीचर्स भवन गांधीनगर में आइसोलेटेड वार्ड बनने जा रही है। पार्षदों ने इस संबंध में नगर निगम के हेल्थ सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया से भी मुलाकात कर अपनी चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि गांधीनगर में आइसोलेटेड वार्ड बनाना आम लोगों के लिए खतरे से कम नहीं हैं। टीचर्स भवन जो कि गांधीनगर अस्पताल से सटा है और हर दिन कार्यक्रम होते हैं। साथ ही आसपास पूर्व मंत्रियों व विधायकों के आवास हैं। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्र में वार्ड स्थापित करना पूरे शहर को कोरोना की तरफ धकेलने का एक प्रयास है। इसका सभी पार्षद विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि ऐसे गंभीर व खतरनाक वायरस से संक्रमित रोगियों को शहर के बाहर स्थित इंपा की खाली पड़ी इमारत में बनाया जाए, जहां पार्षदों को ट्रेनिंग दी गई थी। बलोरिया ने उपराज्यपाल से अपील की है कि वो सरकार द्वारा उठाए जा रहे इस कदम में दखल दें और पार्षदों की मांग को गंभीरता से लें। बैठक में वार्ड 20 के पार्षद राहुल कुमार, वार्ड 10 के अनिल मासूम, वार्ड 51 के राज कुमार, वार्ड 52 के अजय गुप्ता, वार्ड 68 के अनिल कुमार, वार्ड 9 के सुनीत रैना, वार्ड 19 के अमित गुप्ता और वार्ड नंबर 37 के सुरेंद्र शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें