फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: जम्मू-कश्मीर में ओमिक्रॉन के दस मामले आए सामने, लेह के सभी स्कूल और कोचिंग सेंटर बंद, बसों में मास्क के बिना प्रवेश नहीं

Thu, 13 Jan 2022 04:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 2066 पहुंच गए हैं। यहां अधिकांश स्थानीय स्तर के मामले मिलने से सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार होने की आशंका है। प्रदेश में ओमिक्रॉन केसों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। 
 
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना की जांच करवाते लोग और सुरक्षाबल। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। सात महीने बाद बुधवार को एक ही दिन में सबसे अधिक 1695 मामले सामने आए थे। अब वीरवार को ओमिक्रॉन स्वरूप के दस नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा छह हजार के पार पहुंच गया है। जम्मू में एक मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में उधमपुर के सीएमओ के अलावा पांच डाक्टर और पांच चिकित्सा कर्मी भी चपेट में आए हैं। आईआईटी जम्मू में 18 मामले आने के बाद संस्थान को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


अब यहां ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। उधर, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में सभी सरकारी, निजी स्कूलों, आवासीय विद्यालय, कोचिंग सेंटर, जिम और अन्य इनडोर गतिविधियां पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। लेह प्रशासन ने बार, रेस्तरां पर 25 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ संचालित होंगे। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन पर बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रदेश के सभी जिलों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित
यहां सक्रिय मामलों में वृद्धि के साथ संक्रमण की दर बढ़ती जा रही है। प्रदेश में साढ़े सात माह बुधवार को 1695 संक्रमित मामले मिले। इसमें जम्मू संभाग में 812 और कश्मीर संभाग में 883 मामले हैं। जिला जम्मू में सर्वाधिक 438 संक्रमित मामले मिले हैं। इससे पहले जून 2021 के शुरू में प्रतिदिन 1700 से 1800 के बीच संक्रमित मामले मिले थे। 
विज्ञापन


यात्री और आम लोग कोविड की चपेट में आ रहे
जीएमसी जम्मू में उधमपुर निवासी एक 72 वर्षीय व्यक्ति की कोविड से मौत हो गई। प्रदेश स्तर पर चिकित्सा कर्मी, अन्य संस्थानों का स्टाफ, यात्री और आम लोग कोविड की चपेट में आ रहे हैं। डिग्यिाना अर्बन हेल्थ सेंटर में छह चिकित्सा कर्मी संक्रमित पाए गए। पिछले तीन दिन में जम्मू के नागरिक सचिवालय में करीब सौ स्टाफ सदस्य संक्रमित मिल चुके हैं।

राजोरी में तीन डॉक्टर, पांच चिकित्सा कर्मियों सहित 42 लोग संक्रमित
राजोरी में तीन डाक्टर, पांच चिकित्सा कर्मियों सहित 42 लोग संक्रमित मिले हैं। राजोरी में जेके बैंक की मुख्य शाखा में 3 कर्मचारी को संक्रमित पाए जाने के बाद शाखा को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। कई संक्रमित मामले मिलने के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (विजयपुर) को माइक्रो कंटेनमेंट जोन (हाट स्पाट) बनाया गया है।
 

प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में 97 लोग संक्रमित मिले
प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में 97 लोग संक्रमित मिले हैं। बसोहली और बनी में जेएंडके बैंक शाखा का स्टाफ संक्रमित पाया गया है। उधमपुर जिले में सीएमओ कार्यालय में सीएमओ सहित तीन डाक्टर संक्रमित हुए हैं। सीएमओ कार्यालय के निकट मार्केट को एहतियात के तौर पर बंद कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें