फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद नें उपजिला अस्पताल सुंदरबनी का दौरा कर कोरोना महामारी से निपटनें किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने सोमवार को सुंदरबनी का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। सांसद ने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना से निपटने के लिए किए गए प्रयास की सराहना की। कहा कि उपजिला में जिस प्रकार से कोरोना की दूसरी लहर का कहर टूट पड़ा था, उससे लोग घबरा गए थे। उपजिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इस महामारी पर काबू पाने के लिए किए गए प्रयास का नतीजा है कि कोरोना से लोगों को निजात मिलना शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि सुंदरबनी में कोविड टीकाकरण में भी अच्छा मुकाम हासिल करते हुए जो 90 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया है वही सराहनीय कदम है। उन्होंने एडीसी, बीएमओ, थाना प्रभारी से कहा कि अभी भी पूरी सावधानी से काम लिया जाए ताकि फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी न हो। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
सांसद को व्यापार मंडल ने सुनाई खरी खोटी
सुंदरबनी। सांसद तथा भाजपा नेताओं के सुंदरबनी आने की भनक लगते ही मुख्य बाजार के दुकानदारों ने सांसद का रास्ता रोककर उन्हें खूब खरीखोटी सुनाई। मुख्य बाजार व्यापार मंडल के प्रधान संजीव गुप्ता उर्फ बिल्लू तथा अन्य दुकानदारों ने सांसद की गाड़ी रोक कर कहा कि चुनाव जीतने के बाद से उन्होंने सुंदरबनी की सुध नहीं ली है। लोगों को डेढ़ वर्ष से चल रहे कोरोना काल में कितनी परेशानियां हुई आपने सुंदरबनी की जनता की सुध लेने की जरूरत नहीं समझी है। एक माह से सुंदरबनी में कोरोना से लोगों का क्या हाल हुआ अपने आकर स्वास्थ्य सेवाओं की कोई जानकारी नहीं ली। आज जब कोरोना संकट से सुंदरबनी उभरा है तो सुंदरबनी की याद आई है। उन्होंने कहा कि यहां कोरोना के कारण व्यापारियों को कितनी परेशानियां हुई हैं इसकी कोई सुध नहीं ली। इसके बाद सांसद ने व्यापार मंडल के लोगों को उपजिला अस्पताल में बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं और एडीसी को निर्देश दिए कि व्यापारियों को हो रही परेशानियों का हल करने का प्रयास करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें