फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने रोकी एसीबी और सीबाआई की जांच रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना के चलते लॉकडाउन ने एंटी करप्शन ब्यूरो और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों की जांच की रफ्तार को धीमा कर दिया है। जांच प्रक्रिया को कोविड प्रोटोकाल ने प्रभावित किया है। एक तरफ जहां एसीबी विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित मामलों में रिकार्ड पूरी तरह से नहीं मंगवा पा रही है। दूसरी तरफ सीबीआई भी जांच करने में लोगों तक पूर्ण रूप से नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

दोनों एजेंसियो के पास कई मामले ऐसे हैं, जिनकी जांच लगभग पूरी हो चुकी थी, लेकिन कोरोना के चलते फाइनल टच नहीं दे पाए, जिसे पूरा किया जाना है। जानकारी के अनुसार एसीबी के पास हर साल 4 से 6 हजार शिकायतें आती हैं। इनमें से एसीबी करीब तीन हजार मामलों की स्क्रूटनी करके इनकी जांच शुरू करती है। इनमें से मामलों को पूरी तरह से स्क्रूटनी करके 100 से ज्यादा मामलों की जांच एक साल में पूरी हो जाती है, जबकि बहुत से मामलों में कुछ नहीं निकलता। एसीबी की जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोई आंकड़ा तो नहीं बताया जा सकता कि कोविड के चलते कितने मामलों की जांच लंबित पड़ी है। लेकिन इसका असर तो पड़ा है। दरअसल, कई मामलों की जब जांच शुरू करते हैं तो संबंधित विभाग से रिकॉर्ड मंगवाना पड़ता है। लेकिन इस समय बहुत से विभागों का आधा स्टाफ भी कार्यालयों में नहीं पहुंच रहा। इसकी वजह से हम रिकार्ड नहीं मंगवा पा रहे।
उधर, सीबीआई की ओर से रोशनी जैसे बड़े घोटाले की जांच मामले में भी दो एफआईआर की जांच पूरी हो चुकी है। जबकि पूर्व मंत्री लाल सिंह की पत्नी के खिलाफ भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण मामले की जांच पूरी हो चुकी है। इन दोनों मामलों की चार्जशीट तैयार हो चुकी है। लेकिन कोविड के चलते कुछ औपचारिकताएं हैं, जो पूरी नहीं हो पाई। सीबीआई के पास राजस्व विभाग के कई अधिकारियों की जांच लंबित है, जो कोविड के चलते पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें