फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन से कइयों के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने मंगलवार को शहर के कई कंटेनमेंट सहित अन्य कोविड प्रभावित क्षेत्रों से पीड़ितों के संपर्क में रहने वाले लोगों के सैंपल लिए। इनमें रूप नगर, बख्शीनगर, गोरखा नगर और त्रिकुटा नगर क्षेत्र से पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में रहने वाले करीब 30 लोगों के सैंपल लिए गए। कंटेनमेंट जोन पर तारबंदी करके आवाजाही को बंद किया गया है। इसमें मेडिकल इमरजेंसी में ही रियायत दी जा रही है।
विज्ञापन

गत दिवस कई पॉजिटिव मामले आने के बाद शहर के विभिन्न म्युनिसिपल वार्डों और गांव को कंटेनमेंट/रेड जोन घोषित किया गया था। मंगलवार को उक्त क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पाजिटिव मामलों के संपर्क में आने वाले लोगों की शिनाख्त करके उनके सैंपल लिए। सभी को घरों पर क्वारंटीन किया गया है। वहीं, कंटेनमेंट जोन में सख्ती बढ़ाई गई है। इसमें आपदा महामारी से जुड़े सभी प्रोटोकाल लागू किए गए हैं। लोगों की आवाजाही रोककर संक्रमण को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा रहा है। इस बीच जम्मू एयरपोर्ट पर मंगलवार को पहुंचे 181 यात्रियों को कोविड सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें