गांव दबलैड मैं शिविर लगा निशुल्क दवाइयां वितरित करते हुए
- फोटो : RSPURA
सांबा। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन की खुराक देने में भी जिला प्रशासन काफी सतर्क है। इसी के चलते शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जिला के मीडिया गर्मी को वैक्सीन की खुराक दी गई। आठ मीडियाकर्मी ही वैक्सीन की खुराक लेने पहुंचे। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता के अनुसार मीडिया कर्मियों के लिए विशेष केंद्र खोला गया है। इसका लाभ उठाएं व वैक्सीन की खुराक जरूर लें। संवाद
गांव दबलैड़ वितरित की गई दवाइयां
आरएस पुरा। कोरोना के बीच लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूक करने के साथ निशुल्क दवाइयां मुहैया कराने के मकसद से शुक्रवार को आयुष मंत्रालय की तरफ से गांव दबलैड स्थित पंचायत घर में चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को शारीरिक रूप से मजबूत रखने वाली दवाइयां वितरित की गई और बताया गया कि वह इन दवाइयों का रोजाना सेवन करें ताकि महामारी के इस दौर में वह स्वास्थ्य रह सकें। इस मौके पर डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत, बीडीसी अध्यक्ष्ज्ञ तरसेम लाल, सरपंच सरदार हजारा सिंह, गार सिंह, गीता देवी, दक्शीश शर्मा, बहादुर लाल, केवल कृष्ण, देवी दित्ता मौजूद रहे। संवाद