फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवकॉम ने किया एम्स स्थल का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा/ विजयपुर। जिले के विजयपुर में बन रहे एम्स के विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को डिवकॉम डॉ. राघव लंगर ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने एम्स के दोनों साइट पर पहुंच कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भेंट कर उनसे जानकारी एकत्रित की। छोटी-छोटी समस्याओं को सुलझाने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर बिजली, जलशक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर, रेलवे के डीआरएम, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक, उपायुक्त अनुराधा गुप्त भी उनके साथ थे। उपायुक्त ने बताया कि डिवकॉम ने एम्स के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। अधिकारियों को विकास कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान के लिए डिवकॉम ने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए।
गौरतलब है कि एम्स का काम 21 अगस्त 2022 को पूरा किया जाना है। जिस पर 1661 करोड़ खर्च आएगा। इसको लेकर पहले गत माह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्य का जायजा लिया था। अब डिवकॉम ने विकास कार्यों की गुणवत्ता व समय पर पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें