सांबा। जिले की एक लाख 60 हजार की आबादी को 18 वर्ष आयु वर्ग से अधिक के लोगों को मंगलवार को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है।
उपायुक्त अनुराधा गुप्ता की तरफ से जारी आदेश अनुसार बीडीओ कार्यालय, विजयपुर, बाड़ी ब्रहमणा और सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल घगवाल में वैक्सीन बूथ में सोमवार और शुक्रवार को दुकानदारों को खुराक दी जाएगी। मंगलवार को ढाबा, रेस्टोरेंट और होटल के स्टाफ को, बुधवार और रविवार को ठेला, रेहड़ी वाले और नाई की दुकान चलाने वालों को खुराक दी जाएगी। वीरवार को चालक, सह चालक, मेकेनिकल और पेट्रोल पंप पर काम करने वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी। शनिवार को बेसहारा, सिंगल मदर, विधवा को खुराक दी जाएगी। रविवार को विकास कार्यों में काम करने वाले श्रमिकों व अन्य को, जिला कार्यालय सांबा में सरकारी कर्मचारियों को प्रत्येक दिन वैक्सीन दी जाएगी। सिडको सांबा में उद्योगों में काम करने वालों को प्रत्येक दिन वैकसीन दी जाएगी। जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को जिला कोर्ट अधिकारियों, कर्मचारियों व वकीलों को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। जिले के मीडिया कर्मियों को जिला रोजगार कार्यालय में शुक्रवार को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी।