सांबा / घगवाल। कोरोना कर्फ्यू में दी गई ढील में जहां दुकानें खुल रही हैं वहीं सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या अभी भी कम ही देखी गई। वहीं जमीनी स्तर पर लोगों के काम भी नहीं होने से लोग काफी परेशान हैं।
सरपंच रीना चौधरी के अनुसार जमीनी स्तर पर जो काम होने चाहिए नहीं हो पा रहे हैं। इसी के चलते जिले की सीमावर्ती तहसील राजपुरा में सरपंच सुरेश शर्मा की अगुवाई में लोगों ने तहसील परिसर के बाहर प्रदर्शन किया व मांग की कि स्थानीय अधिकारियों व स्टाफ का तबादला किया जाए। उनका कहना था कि छोटे से काम के लिए कई-कई चक्कर लगाने पड़ते हैं जबकि अधिकारी उनकी बात तक नहीं सुनते हैं। बिना रिश्वत के कोई भी काम नहीं हो रहा है। ऐसा ही हाल अन्य पंचायतों का है।