सांबा। कोरोना वायरस के नए मामलों में अब कुछ राहत मिलने लगी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले शासन और प्रशासन के लिए चिंता का सबब बने हुए थे। अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मी राहत की सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमितों के 46 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक व्यक्ति का यात्रा इतिहास है। वहीं, 223 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। इसके साथ एक व्यक्ति ने इस महामारी के कारण दम तोड़ दिया है।