फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन बढ़ने से छोटे कारोबारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जम्मू कश्मीर में लॉकडाउन को एक सप्ताह तक और बढ़ा दिया गया है। ऐसे में छोटे कारोबारी काफी परेशान हैं। रेहड़ी पर चाट बेचने का काम करने वाले मिठु, रमण, रजेश, आदि ने बताया कि वह दिन में दही भल्ला बेच कर परिवार का गुजारा करते थे। लेकिन, बंदी के चलते उन्हें अपने परिवारों को पालने में मुश्किल हो रही है। रेडिमेड गारमेंट के मालिक नीरज, मोबाइल शॉप चलाने वाले रोमी भी परेशान हैं। उनका कहना है कि उन्होंने बैंकों से ऋण लेकर कारोबार शुरू किया था। अब वह दुकानों का किराया तक नहीं दे पा रहे।
विज्ञापन

उधर, जिले में कोरोना संक्रमितों में कमी आई है। शनिवार को 82 कोरोना संक्रमित पाए गए, जिनमें एक का ही यात्रा इतिहास है। वहीं, 2 लोगों ने कोरोना से दम भी तोड़ा। इसके अलावा 27 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। सीमावर्ती कस्बे राजपुरा में 120 प्रवासी श्रमिकों के कोरोना टेस्ट किए गए, जिनमें पांच लोग संक्रमित पाए गए। उन्हें कोविड केयर सेंटर सांबा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें