फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों हाथों से लूट रहे निजी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर जिला अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया। और, आम लोगों के उपचार के लिए दियानी में निजी क्रिस्टो ज्योति अस्पताल को इमरजेंसी और गैर कोरोना अस्पताल बनाने के आदेश डीसी सांबा ने दिए थे। लेकिन, निजी अस्पताल के प्रबंधन की ओर से वहां आने वाले मरीजों से ओपीडी की दो सौ रुपये फीस ली जा रही है। वहीं, दवाइयों के नाम पर खुली लूट मची है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में जाने वाले कुछ मरीजों ने बताया कि वह पहले जिला अस्पताल गए थे लेकिन वहां से पता चला कि निजी अस्पताल को ही कोविड अस्पताल बनाया है। वह दियानी के निजी अस्पताल पहुंचे तो पहले उनसे ओपीडी की दो सौ रुपये फीस वसूली और मरहम पट्टी के लिए उनसे साढे़ नौ सौ रुपये वसूले गए। मरीजों के अनुसार निजी अस्पताल में सरेआम लूट मची हुई है। पार्षद संजे पाधा, डीडीसी सदस्य सुभाष भगत आदि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पहले से ही कोरोना कर्फ्यू के चलते लोग परेशान हैं। ऐसे में निजी अस्पतालों पर को आम लोगों दिया गया है। वह जम कर लूट रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि ऐसे निजी अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए जो कोरोना काल में भी लोगों को ठग रहे हैं।
-----
क्या कहते हैं अधिकारी
निजी अस्पताल में ओपीडी में दो सौ रुपये फीस की शिकायत मिली है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि अस्पताल प्रबंधन अपने यहां आने वाले मरीजों से दो सौ रुपये फीस वसूल रहा है। टीम भी जांच कर रही है। उपायुक्त ने जो आदेश दिया है, उसकी अवहेलना अगर कोई निजी अस्पताल करेगा तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र मिश्रा, एसीआर, सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें